पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
सहायक समाहर्ता सह नीलांबर- पितांबरपुर प्रखंड के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष अग्रावल के पहल पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में विशेष वृद्धावस्था पेंशन शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान पंचयात वार अलग-अलग काउंटर लगाया गया था जहां 200 से अधिक लोगों द्वारा पेंशन हेतु आवेदन दिया गया।
100 से अधिक पेंशन के आवेदनों को किया गया ऑन स्पॉट स्वीकृति
शिविर में पंचायत वार काउंटर लगाया गया था जहां सभी संबंधित पंचायत सचिव की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।इस दौरान 70 आयु से अधिक वर्ष के 100 से अधिक आवेदनकर्ता के आवेदन को ऑन स्पॉट स्वीकृति प्रदान किया गया।विज्ञापन
जरूरतमंदों को पेंशन का लाभ देना ही शिविर का एकमात्र उद्देश्य: सहायक समाहर्ता
पेंशन शिविर के संबंध में प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड के जरूरतमंदों को सीधे तौर पर पेंशन का लाभ देना ही शिविर का एकमात्र उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि अभी चूंकि लक्ष्य कम है इसलिए 70 साल की आयु पूरी कर चुके वृद्ध लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।उन्होंने सभी जरूरतमंदों से सीधे प्रखंड कार्यालय आकर आवेदन करने की बात कही किसी भी दलाल के चक्कर में ना पड़ने की अपील की।
Comments
Post a Comment