पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
रजरप्पा मंदिर मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए खुल जाएगी अब मंदिर पढ़िए किन बातों का रखना होगा खास ध्यान
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में दर्शन करने जाने वाले भक्तों को रखना होगा इन बातों पर ध्यान.
एक बार में डेढ़ सौ लोग दर्शन कर पाएंगे और इस पंक्ति के खत्म होने के बाद बारी-बारी से इसी तरह 150-150 लोग दिन भर पूजा-अर्चना करते रहेंगे.
मंदिर दिन भर खुला रहेगा इसीलिए किसी विशेष समय पर मंदिर आने की आवश्यकता नहीं है.
सभी श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहना अनिवार्य होगा.
मंदिर पहुंचने से पहले कई जगह बैरिकेडिंग की जायेगी. मंदिर में प्रवेश के लिए लाइन लगाने वाले भक्तों को कई बार जगह-जगह पर सैनिटाइज किया जायेगा.
थर्मल स्कैनर से श्रद्धालुओं का तापमान भी मापा जायेगा. इसके बाद ही उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी.
श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश के लिए दो फीट की दूरी पर जगह-जगह गोला बनाया गया है.
https://chat.whatsapp.com/HEfkdRa8OzN0i5EYhzmmcj
Comments
Post a Comment