पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
Ⓜ️👉कोरोना संकट के चलते जहां अधिकांश देशों की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई है, वहीं भारतीय अर्थव्यवस्था ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है. यही वजह है कि सऊदी अरब ने भारत में निवेश की अपनी योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया है. सऊदी अरब ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा है कि भारत में निवेश की उसकी योजनाएं तय समय के अनुसार आगे बढ़ेंगी. दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में कोरोना संक्रमण के झटकों से निकलकर आगे बढ़ने की पूरी ताकत और क्षमता मौजूद है.
Ⓜ️👉भारत में सऊदी अरब के राजदूत डॉ. सऊद बिन मोहम्मद अल साती ने कहा कि भारत में निवेश की हमारी योजनाएं सही राह पर आगे बढ़ रही हैं. दोनों देश निवेश की प्राथमिकताएं तय करने में लगे हुए हैं. साती ने कोरोना महामारी संकट से अर्थव्यवस्था को उबारने के भारत के उपायों की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी और दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. इसने महामारी के मौजूदा संकट के असर से उबरने में अच्छा काम किया है और इससे पूरी तरह बाहर निकलने की क्षमता रखती है💫🌟
Comments
Post a Comment