पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के मुख्य बाजार में समाजसेवी आशीष भारद्वाज के द्वारा कोरोना नियमों के प्रति जागरूकता और मास्क वितरण कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था की बाजार में उपस्थित सभी दुकानदारों के बीच जाकर उन्हें मास्क पहनने और कोरोना से बचने के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध करते हुए कोविड से लड़ाई के प्रति जागरूक किया जाए, जिन दुकानदारों के पास तथा बाजार करने आए लोगों के पास मास्क नहीं था उन्हें मास्क दिया गया खासकर ठेला लगाने वाले दुकानदार भाइयों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में top1 के प्रभारी वीरू पासवान जी का अग्रिम भूमिका रहा साथ में राहुल चौबे, रंजीत चौधरी, अभिषेक पांडे, संजम दुबे, व्यावसायि रंजीत जी तथा आकाश कुमार उपस्थित रहे। आप सबो से अनुरोध है कोविड के नियमों का सख्ती से पालन करें और कोरोना से खुद भी बचे और दूसरों को भी बचाएं।
Comments
Post a Comment