पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वीडियो ट्वीट करके महाराष्ट्र सरकार को जवाब दिया है. कंगना रनौत ने अपने इस वीडियो में कहा, "उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है? कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर, मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है? आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा. ये वक्त का पहिया है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता।
कंगना ने इस वीडियो में कहा, "...और मुझे लगता है कि तुमने मुझ पर बहुत बड़ा एहसान किया है. क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी. आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाऊंगी. और अपने देशवासियों को जगाऊंगी।
कंगना ने कहा, "मुझे पता था कि ये मेरे साथ होगा तो होगा. लेकिन मेरे साथ हुआ है... इसका कोई मतलब है, इसके कोई मायने हैं. और उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता और ये जो आतंक है... अच्छा हुआ कि ये मेरे साथ हुआ. क्योंकि इसके कुछ मायने हैं." कंगना ने वीडियो को खत्म करते हुए अंत में हाथ जोड़कर जय हिंद-जय महाराष्ट्र कहा।
वीडियो के कैप्शन में कंगना ने लिखा- तुमने जो किया अच्छा किया. उनके इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है. मालूम हो कि शिवसेना और कंगना रनौत के बीच चल रही ये जुबानी जंग अब काफी आक्रामक रूप ले चुकी है. कंगना के मुंबई लौटते वक्त आज एयरपोर्ट पर शिवसेना के हजारों समर्थकों ने काले झंडे लहराए और कंगना रनौत वापस जाओ के नारे लगाए।
वहीं BMC ने कंगना के 48 करोड़ के ऑफिस पर आज बुलडोजर चला दिया और हथौड़े व फावड़े लेकर BMC वालों ने कंगना के दफ्तर को पूरी तरह तोड़ डाला. इस तोड़फोड़ की तस्वीरें कंगना खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करती रही हैं और कंगना ने मुंबई सरकार की तुलना बाबर से की है. खुद के दफ्तर की तुलना कंगना ने राम मंदिर से की है।
Comments
Post a Comment