पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती बुरी तरह फंस गई हैं. मुंबई पुलिस और ईडी की पूछताछ के बाद अब सीबीआई भी एक्ट्रेस से लगातार पूछताछ कर रही है. सीबीआई कई घंटो तक रिया से सवाल-जवाब करती रहती है. अगर आकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि सिर्फ तीन दिनों में रिया से 26 घंटे तक की पूछताछ हो चुकी है. CBI ने उन्हें कल फिर से तलब किया है।
रिया से तीन दिन में 26 घंटे पूछताछ
शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से सीबीआई ने पूछताछ शुरू की थी. उस दिन 10 घंटे तक उन्होंने सीबीआई के सवालों का जवाब दिया था. इसके बाद शनिवार को रिया से 7 घंटे पूछताछ हुई. वहीं रविवार को 9 घंटे तक वे सीबीआई के सवालों का जवाब देती रहीं. ऐसे में तीन दिनों में रिया से 26 घंटे तक की पूछताछ हो चुकी है.बताया जा रहा है कि सोमवार को फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. ऐसे में पूछताछ के घंटे भी बढ़ेंगे और एक्ट्रेस की मुश्किल भी बढ़ती दिखेगी।
वैसे इन तीन दिनों में सीबीआई ने रिया से कई सवाल पूछे हैं. रविवार को सीबीआई का पूरा ध्यान ड्रंग एंगल पर था. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने रिया से कई बार पूछा कि क्या कभी सुशांत को ड्रग की ओवरडोज दी गई थी या नहीं. सिर्फ यही नहीं, सवाल तो ये भी पूछे गए कि आखिर आठ जून को रिया,सुशांत का घर छोड़ क्यों चली गई थीं. सीबीआई ये समझने की कोशिश कर रही है कि जब सुशांत की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, फिर भी रिया ने उनका घर क्यों छोड़ा था।
कई सवाल बार-बार पूछे गए
वहीं इन दिनों की पूछताछ में रिया से सुशांत की सेहत को लेकर भी कई सवाल पूछे गए हैं. रिया से पूछा गया है कि उन्हें कब अहसास हुआ था कि सुशांत को कोई मानसिक दिक्कत है? सुशांत को पहली बार डॉक्टर को कब दिखाया गया था? सुशांत को दवाइयां कौन दिया करता था? सुशांत के डॉक्टर बार-बार क्यों बदले गए थे?
मालूम हो कि ये सभी वो सवाल हैं जो रिया से तीनों दिन पूछे गए हैं. कई सवाल तो ऐसे भी हैं जो उन से रोज पूछे गए हैं. इसका कारण ये बताया जा रहा है कि सीबीआई देखना चाहती है कि रिया अपने बयानों पर कायम रहती हैं या फिर नहीं।
रिया चक्रवर्ती से आज फिर पूछताछ करेगी सीबीआई, गौरव आर्या का भी होगा सवालों से सामना।
Comments
Post a Comment