पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
हुसैनाबाद शहर के बक्शी उच्च विद्यालय परिसर में 27 दिसंबर दिन रविवार को समर्पण हॉस्पिटल पटना एवम पलामू बिकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पलामू विकास समिति के अध्यक्ष आदित्य चन्देल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ जॉच शिविर का आयोजन किया गया है।जानकारी देते हुए विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आदित्य चंदेल ने बताया कि शिविर में विहार के चर्चित चिकित्सक हड्डी एवम नस रोग बिशेषज्ञ डॉ0 मो0 सर्जिल राशिद,कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ0 अथर नोमानी,सामान्य रोग व किडनी विशेषज्ञ डॉ0 अनिल कुमार,महिला एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ0 स्वाति प्रियादर्शनी एवम मस्तिष्क व तंत्रिका रोग विशेषज्ञ ड्रा0 निखिल गोयल के द्वारा मरीजो के स्वास्थ की जॉच की जाएगी।उन्होंने बताया कि जांच शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नम्बर 870958557,9065040620,8210147263 पर संपर्क कर सकते है।इस शिविर का उद्घाटन हुसैनाबाद अनुमण्डल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,एसडीपीओ जितेन्द्र कुमार,स्वास्थ उपाधीक्षक डॉ0 रत्नेश कुमार,नगर अध्यक्ष शशि कुमार, अधिवक्ता चन्देश्वर प्रसाद सिन्हा, समाजसेवी एज़ाज़ हुसैन उर्फ छेदी खान के द्वारा किया जाएगा।
Comments
Post a Comment