पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जमशेदपुर के कदमा में एक साथ चार लोगों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। ताजा खबर है कि पोस्टमार्टम में शिक्षिका के साथ गलत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, इसकी रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा को भी प्राथमिकी में जोड़ देंगी।
इधर, एसएसपी ने बताया कि घटनास्थल से एक खून लगा गमछा बरामद किए गए हैं। आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश जारी है। पांच टीम लगी हुई है। आरोपित के पास अभी तीन लाख रुपये है जो उसने गहना बेचकर अपने पास रखे है। इस कारण वह कहीं भी फरारी काट सकता है। पकड़ा जाएगा तो सबकुछ सामने आ जाएगा
दीपक के ससुराल पक्ष के लोग सदमे में है। अभी पूछताछ नहीं हो पाई है।विज्ञापन
संकेत मिल रहे थे कि उसके साथ गलत हरकत हुई है
गौरतलब है कि शिक्षिका का शव जिस परिस्थिति में बरामद हुआ था उससे स्पष्ट संकेत मिल रहे थे कि उसके साथ गलत हरकत हुई है। दुष्कर्म हुए हैं, लेकिन पुलिस पाेस्टमार्टम विभाग से दुष्कर्म के मामले पर मंतव्य मांगने के बाद ही मामले में कुछ कहे जाने की बात कह रही थी। एसएसपी ने कहा कि शिक्षिका के साथ हत्या के पहले या बाद में गलत हु्आ इस पर रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी इसे अफवाह बताते रहे।
रांची में दीपक की बहन के घर पहुंची पुलिस, बहन ने कहा भाई का आना-जाना नहीं रहा
इसबीच, चार हत्याकांड के मुख्य आरोपित दीपक कुमार की गिरफ्तारी को एसएसपी के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीम गठित की गई है जो उसकी गिरफ्तारी को लेकर रांची, बिहार के खगड़िया जिले समेत अन्य इलाके में छापेमारी कर रही है। दीपक के जहां-जहां रिश्तेदार हैं वहां पुलिस टीम गई है। दीपक की एक बहन रांची में रहती है वहां पुलिस ने दबिश दी। बहन ने पुलिस को बताया कभी आना-जाना नहीं रहा है। दीपक के बड़े भाई विलासपुर में रहते हैं। तलाश में पुलिस टीम वहां भी जाने की तैयारी में है। आरोपित मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी लक्ष्मीनगर हाट क्षेत्र का निवासी है। वहां उसके चाचा रहते हैं। जमशेदपुर पुलिस की सूचना पर गोगरी पुलिस ने दीपक की तलाश में गोगरी में छापेमारी की। उसके चाचा ने बताया कि यहां वह नहीं आया है। पूछताछ में उसके चाचा से पुलिस को जानकारी मिली कि दीपक के पिता प्रमोद साहू पैतृक जमीन बेच चुके हैं। यहां आना-जाना नहीं है।
Comments
Post a Comment