पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जनेश्वर चौधरी के हत्यारों को अविलंब करो एवं परिजनों को 25लाख की मुआवजा राशी तथा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाय: अनुज कुमार चौधरी
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
पलामू जिले के चैनपूर थाना क्षेत्र के बोकेया गांव निवासी जनेश्वर चौधरी पिता मुनारिक चौधरी उम्र42वर्ष गांव के समीप डैम मे मछली पकडऩे गए थे वहां पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने जनेश्वर चौधरी को 30अगस्त की रात्रि मे पकड़ लिया और लाट्ठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दिया आरोपी दबंग है उनके स्वजातीय विधायक है जिसके कारण आरोपियों का मनोबल बढा हुआ है झारखंड निषाद विकास संघ पलामू पुलिस से मांग करती है कि अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए तथा परिजनों को 25लाख मुआवजा राशि एवं बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा सुविधा मुहैया करायी जाए।
झारखंड निषाद विकास संघविज्ञापन
अनुज कुमार चौधरी जिला अध्यक्ष पलामू झारखंड निषाद विकास संघइस मौके पर झारखंड निषाद विकास संघ के सचिव रमेश चौधरी,महासचिव नंदू चौधरी, उंटारी रोड प्रखंड अध्यक्ष लालबिहारी चौधरी, रामचरित्र चौधरी संजय चौधरी उमेश चौधरी चुकंदर चौधरी राम आशीष चौधरी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे
Comments
Post a Comment