पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
शिबू सोरेन और मु्ख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजगंज के दलदली में रहनेवाले रिश्तेदार चंद्रकांत टुडू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड में पुलिस ने चंद्रकांत की पत्नी मालती देवी को गिरफ्तार किया है। जिस तलवार से चंद्रकांत की हत्या हुई थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान चंद्रकांत की पत्नी मालती देवी ने भी घटना में संलिप्तता भी स्वीकार की है।
कुएं से मिला था कटा शरीर
सिटी एसपी आर रामकुमार ने बताया कि 28 अगस्त, 2020 को दलदली में चंद्रकांत टुडू का शव एक कुएं ये तीन हिस्से में कटा मिला था।
इसके पूर्व मृतक की पत्नी मालती देवी ने 27 अगस्त की शाम राजगंज थाना में पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस चंद्रकांत को ढूंढ़ रही कि तभी मृतक के घर के पीछे कुएं से उसका कटा शरीर बरामद हुआ। मृतक का धड़ व पैर ही मिला था। मृतक का सिर नहीं मिल पाया था। इसके बाद इस कांड के अनुसंधान के लिए बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में राजगंज और कतरास के तकरीबन दर्जन भर पुलिसकर्मियों को लगाया गया। टीम ने अनुसंधान शुरू किया तो मृतक की पत्नी मालती देवी ही संदेह के घेरे में आने लगी। आसपास के लोगों ने भी पूछताछ के दौरान भी मृतक की पत्नी पर संदेह व्यक्त किया। इसके बाद पुलिस ने मालती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो मालती घटना में अपनी संलिप्तता से इन्कार करती रही पर बाद में टूट गई।
सोए पति की काट दी गर्दन
सिटी एसपी आर रामकुमार के मुताबिक मालती ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति मुबंई में मजदूरी करते थे। इसी वर्ष जनवरी में वह मुंबई से लौटे थे। बच्चे को पालना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। वह शराब बेचती थी। उसके घर पर काफी लोग आने लगे। पति को यह नागवार लगता था और वह अक्सर उससे लड़ता झगड़ता था। इसी झंझट से मुक्ति पाने के लिए उसने पति की हत्या की साजिश की। करमा पूजा के दिन उसके पति ने शाम को आंगन में बैठकर अपने दोस्तों के साथ शराब पी। रात में करीब 9 बजे वह बच्चों को सुलाकर पति के कमरे में गई। पति सो रहा था। इसी बीच उसने धारदार तलवार से पति के गर्दन पर जोरदार वार कर दिया। गर्दन धड़ से अलग हो गया। इसके बाद उसने उसके शरीर को कई टुकड़ा में काटने की कोशिश की पर नहीं कटे। दायां पैर घुटने के पास प्रहार किया पर नहीं कटा। हाथ काटने को लेकर भी प्रहार किया पर नहीं कटा। उसके बाद कमर के पास कई बार वार कर शरीर को दो टुकड़ों में कर दिया।
इस तरह शव को लगाया ठिकाने
मालती ने हत्या करने के बाद रात 12 बजे के करीब टोकरी में धड़ को रखकर अपने घर के पीछे कुछ दूरी पर स्थित कुंए में फेंक आई। फिर दोबारा आकर पैर और हत्या में प्रयुक्त तलवार को टोकरी में रखकर ले गई। पैर को उसी कुएं में फेंक दिया जबकि तलवार को एक दूसरे कुंए में फेंक दिया था। इसके बाद उस कमरे की साफ सफाई कर दी। जिस दरी पर चंद्रकांत टुडू सोया था उसे भी धो दिया था। उसके गमछे को जलाकर एक प्लास्टिक में डालकर उसकी राख फेंक दी। दूसरे दिन पति के सिर को एक प्लास्टिक के थैले में डाल अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर तेतुलमारी के तिलाटांड़ के पास फेंक आई। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सिर को बरामद कर लिया। पुलिस ने साक्ष्य तौर पर मृतक का चप्पल, मालती की स्कूटी हत्या में प्रयुक्त तलवार, दरी, टोकरी आदि को जब्त किया है। कुछ साक्ष्य को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भी भेजा जाएगा।
Comments
Post a Comment