पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
राजरंज में पति की हत्या मामले में पत्नी गयी जेल, पिता के बिना बेसहारा बच्चों को रखने से परिजनों ने किया इनकार
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
धनबाद जिला अंतर्गत राजगंज के दलदली निवासी चंद्रकांत टुडू हत्या मामले में पत्नी मालती देवी को जेल भेजे जाने के बाद उसके तीनों नाबालिग बच्चों आज बेसहारा हो गये हैं. सर से पिता का साया उठा. मां जेल में हैं और दोनों चाचा इन बच्चों को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है. इसी कारण तीनों बच्चों को रविवार की रात राजगंज थाना में बितानी पड़ी. सोमवार को राजगंज पुलिस को मालती के पुत्र निलेश, प्रशांत और पुत्री प्रतिभा को सुरक्षित हाथों में सौंपने एवं वापस घर भेजने को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी. अपने भाई चंद्रकांत की हत्या में पत्नी मालती देवी का हाथ होने की बात सामने आने के बाद बड़े भाई अनिल टुडू एवं विनोद टुडू ने बच्चों को अपनाने से साफ इनकार कर दिया है।
Comments
Post a Comment