पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
प्रतिनिधि पाटन
मेदिनीनगर:- पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बैदा कला हरिजन टोला के कुएं से पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक शव को पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बैदा कला हरिजन टोला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को पाटन थाना को सूचना दिया कि बैदा गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना प्रभारी रोबिन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और अब ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला।शव को कुएं से निकालने के बाद पुलिस इसकी पहचान में जुट गयी। इसके बाद पुलिस को पता चला कि कुएं से बरामद युवक पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मंझावली का निवासी था। वही बताया जाता है कि बिगन पिछले 4 दिनों से लापता था।वही इस घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना से आसपास ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। वहीं परिजनों का कहना है कि बिगन चार दिन पहले अपने गांव मझौली से बैदा कला के हरिजन टोला में अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था। इसके बाद से वह वापस घर लौट कर नहीं आया। इस घटना के बाद से पुलिस मौत से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। छानबीन के दौरान पुलिस जब कुआं को पूरी तरह से पानी निकाल उसका जांच किया तो पता चला कि कुएं में उसका स्लीपर चप्पल और उसका खैनी खाने का चुनौती साथ में मोबाइल पर सभी चीज कुएं में गिरा पाया गया रास्ते के बगल में कुआं होने के कारण अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि वह नशे में धुत होकर खुद कुएं में गिर गया होगा परंतु पुलिस इस विषय को गहनता से जांच रही है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या कुएं में गिरकर हुई मौत छानबीन के लिए कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है मामला हाई प्रोफाइल केस की तरह देखा जा रहा है
Comments
Post a Comment