पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
गुमला जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर उग्रवाद प्रभावित घाघरा थाना क्षेत्र के जलका रोड के पोढा मोड़ के समीप 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो गांव का रहने वाला था।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात करीब 10 बजे हथियारबंद छह उग्रवादी उसके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए जबरन देवेंद्र को उठाकर ले गए। उग्रवादियों ने देवेंद्र की पत्नी और बड़े भाई के साथ भी मारपीट की। परिजन देवेंद्र को छोड़ देने के लिए उग्रवादियों से मिन्नते करते रहे, इसके बावजूद उग्रवादी देवेंद्र को जबरन करीब 10 किमीटर दूर पोढा मोड़ के पास ले गए और उसके सिर में गोली मार दी।
इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
वारदात की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद किया। घटना के पीछे के कारण और किस उग्रवादी संगठन ने ऐसा किया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उग्रवाद प्रभावित घाघरा के ग्रामीण इलाकों में माओवादी, जेजेएमपी समेत अन्य हथियार बंद उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Comments
Post a Comment