पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
गुजरात में बीजेपी विधायक के चचेरे भाई की फक्ट्री से बरामद की गयी झारखंड की 30 बेटियां, रेस्क्यू की गयी लड़कियों ने सुनाई आपबीती - रातभर जबरन करवाया जाता था काम।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
गुजरात के सूरत से 19 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर पुलिस देर रात रांची पहुंची। देर रात वापस लौटने के कारण बिजुपाड़ा स्थित किशोरी निकेतन में शेल्टर में नाबालिगों को रखा गया। बता दें कि रांची के अनगड़ा के सुदूरवर्ती जंगल क्षेत्र लेप्सर, बुढ़ा कोचा, गोंदली टोली, टाटी सिंगारी आदि गांवों की रहने वाली 30 लड़कियों को पांच सिंतबर को गुजरात के सूरत स्थित पलसाना श्रीम्प फैक्ट्री से बरामद किया गया। इन्हें सिलाई-कढ़ाई सिखाने के नाम पर गुजरात ले जाया गया था और वहां मछली ढोने और पैकिंग का काम पूरी रात कराया जाता था। इनमें से कई बच्चियां बीमार थीं। श्रीम्प फैक्ट्री सूरत के चौर्यासी विधानसभा के भाजपा विधायक झंखना पटेल के चचेरे भाई की बतायी जा रही है। बरामद की गई लड़कियां पिछले छह अगस्त से लापता थीं।
Comments
Post a Comment