पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
निवर्तमान डीडीसी के लंबे प्रशासनिक अनुभव का हमें फायदा मिला: उपायुक्त
कोविड के दौरान भी लोगों के बीच जाकर लोगों की सहायता करने में कभी पीछे नही हटे: उपायुक्त
जनता की सेवा परम सेवा है, जिले के सभी बीडीओ में है बहुत क्षमता: निवर्तमान डीडीसी
आपके काम से लोगों को खुशी जुड़ी है, मुस्कान जुड़ी है: निवर्तमान डीडीसी
आज दिनांक 7 जुलाई 2021 को समाहरणालय के सभागार में निवर्तमान डीडीसी श्री शेखर जमुआर को जिला प्रशासन के द्वारा विदाई दी गई। इस दौरान _वर्तमान डीडीसी श्रीमती मेघा भरद्वाज का जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।_ मौके पर उपायुक्त ने निवर्तमान तथा वर्तमान डीडीसी को पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी।
मौके पर उपायुक्त ने कहा कि निवर्तमान डीडीसी श्री शेखर जमुआर बहुत ही ऊर्जावान तथा हमेशा आम लोगों के सहायता के लिए उपलब्ध रहते हैं। पलामू को इनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का बहुत फायदा देखने को मिला। कार्यकाल के दौरान जिले के विकासात्मक कार्यों में इनका फोकस हमेशा रहता था। किसी भी सरकारी योजनाओं के कार्यन्वयन को अच्छी तरह से किया करते हैं। अंतिम लोगों तक सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचे, श्री जमुआर इसके लिए दिन रात लगे रहते थे। पलामू जैसे बड़े जिले के सभी प्रखंडों में हो रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा तथा प्रखंडों में मौजूद सभी बीडीओ को इनका सहयोग हमेशा मिलता रहा।
उपायुक्त ने कहा कि कोरोना के दौरान जब जिले में भयावह माहौल था तब श्री शेखर जमुआर ने कमान संभाला। वे निरन्तर कोविड वार्ड का निरीक्षण करते हुए दिखा करते थे। साथ ही साथ लोगों की मदद करने में कभी पीछे नही रहते थे। सेकंड वेव के दौरान इनके घर के सदस्य भी सीरियस रूप से संक्रमित हुए, लेकिन इसके बावजूद निवर्तमान डीडीसी ने अपने आफिस से मोर्चा संभाला रखा। काम तथा व्यवहार दोनों में एक्टिवनेस इन्हें बाकियों से अलग करता है। विज्ञापन
उपायुक्त ने निवर्तमान डीडीसी के सफल भविष्य तथा उनके अच्छे सेहत की कामना की। साथ ही साथ उपायुक्त ने मौके पर मौजूद वर्तमान डीडीसी श्रीमती मेघा भारद्वाज का स्वागत किया।
निवर्तमान डीडीसी श्री शेखर जमुआर ने कहा कि जिले के पदाधिकारी होने के नाते हमारे लिए जनता की सेवा ही हमारा परम धर्म है। उन्होंने सभी बीडीओ से कहा कि वे हमेशा जनता के मुस्कान, खुशी के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले के विकास में बीडीओ का अहम योगदान रहता है। उन्होंने कोरोना जैसी भयावह बीमारी में भी लोगों के मदद कर रहे पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिले में वैक्सीनेशन के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है, ये दर्शाता है कि जिले के सभी बीडीओ में काफी क्षमता है।
मौके पर मौजूद जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों तथा प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों ने निवर्तमान डीडीसी को उनके उज्ज्वल भविष्य कि कामना की तथा वर्तमान डीडीसी श्रीमती मेघा भारद्वाज का स्वागत किया।
मौके पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन, वर्तमान डीडीसी श्रीमती मेघा भारद्वाज, निवर्तमान डीडीसी श्री शेखर जमुआर, प्रशिक्षु आईएएस श्री आशीष अग्रवाल सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment