पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
पलामू के सामाजिक सुरक्षा के प्रधान सहायक कामाख्या स्मृति भट्टाचार्य 31अक्टूबर 2020 को सेवानिवृत हो गये।उनके सेवानिवृति पर समाहरणालय सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकरी श्री शशि रंजन ने उन्हें आगे की जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भट्टाचार्य जी का जीवन ही उनका परिचय है।उन्होंने कहा कि इन्होंने अपने जीवन काल के 39 वर्ष सरकारी सेवा में दिए इस दौरान इन्होंने कई कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया। इन्होंने इमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाई है।उन्होंने रिटायरमेंट के बाद खुद को किसी न किसी गतिविधि में इंगेज रखने की बात कही।उन्होंने श्री भट्टाचार्य से जिले के कर्मियों के साथ हमेशा संपर्क में बने रहने की बात कही।उन्होंने रिटायरमेंट में अपने परिवारजनों के साथ नये उर्जा के साथ जीवन व्यतीत करने की बातें कही।
सेवा निवृत प्रधान सहायक श्री भट्टाचार्य ने कहा कि जो लोग सरकारी सेवा में आये हैं,उन्हें एक दिन सेवानिवृत होना ही है।सभी को सहयोग के साथ कार्य करने की बातें कही।कर्म ही पूजा है,इसी से व्यक्ति की पहचान होती है।उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री भट्टाचार्य को सम्मान के तहत उपहार व गुलदस्ता भेंट किया।
विदाई समारोह को सहायक समाहर्ता दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, समाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक श्री पीयूष सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए श्री भट्टाचार्य के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment