पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पड़वा बीडीओ को दी गयी विदाई
बुधवार को पड़वा प्रखण्ड कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर स्थानांतरित बीडीओ प्रीतिलता मूर्मु को बिदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता बीपीओ निर्मलकांत ठाकुर ने किया. संचालन प्रभारी एजीएम ब्रजेश कुमार ने किया. बीडीओ श्रीमती मूर्मु ने कहा कि पड़वा में आमजनों के साथ साथ प्रखण्ड व अंचल कर्मियों का जो स्नेह व प्यार मिला है उसे कभी नहीं भूल पाऊंगी।आमजनों को ससमय सरकारी सुविधाओं का लाभ शत् प्रतिशत मिले इसे ले कभी किसी कर्मी को कुछ कहा हो तो उसे भूल जाएंगे। कहा कि वह जबतक पड़वा में रहीं सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वह हमेशा सक्रियता के साथ काम की। यदि इसके बाद भी कोई कमी रह गया होगा तो उसे क्षमा करेंगे।प्रभारी एजीएम ब्रजेश कुमार ने कहा कि बीडीओ मैडम ने प्रखण्ड व अंचल कर्मियों के साथ जो टीम भावना के साथ काम किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जेपीएस वशिष्ठ तिवारी, प्रभारी सीआई प्रगास राम, शशि कुमार, प्रीति दुबे, डीलर संघ के दिनेश मिश्रा, विनोद कुमार पासवान, हरेन्द्र राम, गीरेन्द्र मिश्रा, संजीव कुमार,प्रशांत पांडेय, अंकित पांडेय, धर्मेन्द्र पाठक, ओमप्रकाश , शमीम अंसारी, प्रमोद कुमार, अनीता कुमारी, जूही कुमारी, राजु कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Comments
Post a Comment