पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
मेदिनीनगर। पलामू के 23 सरकारी भवनों की सूरत बदलने वाली है. जल्द ही ये सरकारी भवन चकाचक होंगे. भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है सभी भवनों के निर्माण और मरम्मतीकरण के काम में करीब 4 करोड़ 14 लाख 84,400 रुपये खर्च होंगे. बीसीडी बिल्डिंग डिवीजन के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने इसके लिए टेंडर निकाला है. 9 फरवरी को दोपहर 1 से 3 बजे तक टेंडर लिये जाएंगे. वहीं दोपहर 3.30 में टेंडर खुलेगा. जिस बिल्डर को टेंडर मिलेगा उसे एक से तीन महीने के अंदर काम को कंप्लीट करना होगा।जिन कार्यों को एक महीने में कंप्लीट करना है उनमें डाल्टेनगंज के सार्जेंट मेयर का आवास है. इसमें 14,57,200 रुपये खर्च होंगे. वहीं सिविल एसडीओ के आवास के बाउंड्री वाल का निर्माण 14,74,500 रुपये में होगा. कचहरी कैंपस के ओल्ड हाजत बिल्डिंग में पीसीसी सड़क में 11,76,900 रुपये खर्च होंगे. 8,36,400 रुपये में एरिगेशन कॉलोनी के ई-1 टाइप क्वार्टर का काम होगा. वही ब्लॉक बी के डीपीओ रेसीडेंस के ई टाइप क्वार्टर का रेनोवेशन 11,69,100 में होगा. डीसी आवास में बैरक और गाड़ियों के शेड में 12,28,000 रुपये खर्च होंगे. नवाटोली के डी टाइप आवास का रेनोवेशन 16,67,300 रुपये में होगा. एसपी आवास में 5,30,800 रुपये से वाटर, गार्डेन और पेवर ब्लॉक का काम होगा।विज्ञापन
2महीने में पूरे होंगे ये कार्य
कार्य
राशि
पीएचसी बिल्डिंग का रेनोवेशन 24,81,500
नवाटोली नवोदय स्कूल कैंपस में कंस्ट्रक्शन 18,28,700
ओल्ड हाजत बिल्डिंग का रेनोवेशन 23,01,200
छतरपुर एसटी हॉस्टल में 50 बेड का रेनोवेशन 24,98,900
छतरपुर एसटी हॉस्टल में बाउंड्री वॉल, पीसीसी वर्क 22,75,100
हुसैनाबाद में ठाकुरबाड़ी का विकास 10,32,400
पलामू ज्यूडिशियल ऑफिसर्स क्वॉर्टर का रेनोवेशन 19,22,800
डीसी आवास में बोल्डर पीचिंग वर्क 24,60,400
डीसी आवास में लैंडस्केपिंग, गार्डन, तालाब 24,50,200
सिविल कोर्ट बिल्डिंग का रेनोवेशन 22,06,800
Comments
Post a Comment