पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
सिमरिया : प्रखण्ड मुख्यालय के किसान भवन परिसर में रविवार को जिला परिषद के स्टॉल धारको की बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार चंद्रा की अध्यक्षता में की गई । बैठक में कई बिन्दुओ पर चर्चा किया गया।साथ हीं कोविड 19 के पहला फेज व दुशरा में दुकान बन्द रहा है। बैठक में जिला परिषद से सभी दुकानदारों का तीन माह का किराया माफ करने की मांग की गयी है। वही स्टॉल धारको ने जिला परिषद से चारो रोड में शौचालय का निर्माण करने, पेयजल की व्यवस्था करने, कूड़ेदान की व्यवस्था करने ,मार्केट में शौचालय व्यवस्थित करने और जिला परिषद के मार्केट में बने दुकानों के विकास के लिए टंडवा रोड में द्वार खोलने की मांग किया गया। बैठक में सर्वसमिति से अगली बैठक 26 सितम्बर को पुनः रखा गया है।मौके पर सचिव मो. नसरुल्लाह, संरक्षक ध्रुवनारायण दास, सरयू राणा, सुधीर सिंह, शैलेश गुप्ता, हाजी मो आशिक, बिनोद साव, प्रिंस कुमार, सदाम अंसारी, मो इरशाद, मो एहसान आदि दुकानदार उपस्थित थे।
मोकिम अंसारीविज्ञापन
Comments
Post a Comment