पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू जिले के मेदिनीनगर एमएमसीएच में इलाज कराने गए बुजुर्ग व्यक्ति को एमएमसीएच साफ सफाई ना होने के कारण चीटियों ने कांटा
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जिले के मेदिनीनगर एमएमसीएच की व्यवस्था की पोल खोलता एक मामला सामने आया है. जहां भर्ती एक बुजुर्ग मरीज को चींटियों ने काटा. जिसे बुजुर्ग की स्थिति गंभीर हो गयी है. ऐसा कहा जाता है कि लोग अस्पताल अपनी बीमारियों को इलाज कराने आते है. लेकिन एमएमसीएच साफ- सफाई की लापरवाही के कारण यहां आये मरीज दूसरी बीमारी से भी ग्रसित हो रहे ह
चींटियों ने मरीज को काट कर किया घायल
मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग फरका की बीमारी से ग्रसित होकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ था. लेकिन अस्पताल में अच्छी तरह से सफाई नहीं होने के कारण चींटियों ने अपना ठिकाना बना रखा है. जिसका हरजाना इस बुजुर्ग मरीज को चुकाना पड़ा है. चींटियों ने मरीज को बुरी तरह से काटा. जिसे वह घायल हो गया. और स्थिति गंभीर हो गयी. उसकी बेटी अपने पिता को इस स्थिति में देखकर रोने लगी जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.
फिलहाल मरीज का इलाज हो रहा है
पीड़ित की बेटी ने बताया कि बुजुर्ग को फरका की बीमारी थी जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. रात में चींटियों ने बुजुर्ग को काटा. बेसुध हालत में होने के कारण बुजुर्ग किसी को बता भी नहीं पाया. फिलहाल फरका के साथ साथ चींटियों के काटने का इलाज भी किया जा रहा है.
Comments
Post a Comment