पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
शशि तिवारी
विश्रामपुर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
विश्रामपुर थाना प्रभारी के नेतृव में मंगलवार को बिश्रामपुर नप के वार्ड 17 में सफाई अभियान चलाया गया।मालूम हो कि गली एवं सड़कों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। शहरवासी को परेशानी देखते हुए मंगलवार को बिश्रामपुर थाना प्रभारी धुमा किस्कू, एएसआई अनन्त कुमार सिंह, सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम, समाज सेवी राजन पांडेय,बिजय कुमार रवि ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर सड़क पर उतरे और विशेष जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी धुमा किस्कू ने बताया कि दशहरा पूजा को लेकर विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम रखा गया है।अगर किसी के माध्यम से सड़क अवरुद्ध व गंदगी फैलाई जाती है तो उनपर कड़ी करवाई की जायेगी, उन्होंने कहा कि श्रम दान सबसे बड़ा महादान होता है।शहर हो या गांव सभी जगह पर लोग स्वयं सफाई का रखें खयाल और सफाई की महत्व को समझे और सभी बीमारी से बच्चे।एसआई अनन्त कुमार सिंह ने बताया कि दशहरा पूजा में
गंदगी रहने पर तीर्थ यात्रियों के परेशानी होगी। साथ ही शहर के गंदगी का संदेश देश विदेश में जाएंगे। इन सब कारणों को लेकर साफ सफाई का कार्य प्रारंभ कर लोगों को जागरूक किया गया है। बताया गया कि करीब सभी वार्डो में साफ-सफाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया है।सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम ने सभी को सख्त हिदायत दी है घर से लोग कचरा निकाल कर सड़क पर नही फेके एवं गंदगी नही फैलाये।उन्होंने कहा कि ही जल्द ही शहर को गंदगी से निजात मिल जाएगी।बिश्रामपुर शहर में आने-जाने वाले लोगों को भी गंदगी से रूबरू होना नही पड़ेगा।मौके पर अशोक दुबे,जितेंद्र बहेलिया सहित नप के सफाईकर्मी मौजद थे।
Comments
Post a Comment