पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
12 अक्टूबर तक पूर्ण करें सफाई
नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त ने दुर्गा बाड़ी सहित विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण, साफ-सफाई का लिया जायजा
दुर्गा पूजा को लेकर नगर आयुक्त समीरा एस, उप नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह सहित मेदिनीनगर नगर निगम के अन्य पदाधिकारियों ने मेदिनीनगर के दुर्गा बाड़ी एवं मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान साफ-सफाई का जायजा लिया। पूजा पंडालों, उसके आसपास एवं पंडाल वाले संपर्क मार्गो में अभियान चलाकर 12 अक्टूबर तक फसाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया।
जिन पूजा पंडालों में डस्टबिन नहीं रखा गया है, वहां तत्काल डस्टबिन रखवाने का निदेश दिया। नगर आयुक्त ने सेनेटरी इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी शर्मा, जमादार इश्तियाक, प्रधान सहायक धीरज सहित अन्य निगम कर्मियों को दुर्गा पूजा को लेकर मुकम्मल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों से भी सफाई व्यवस्था में नगर निगम की टीम को सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर साफ-सफाई,सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क का उपयोग के साथ कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करने एवं कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ कोविड-19 गाइडलाइन का भी अनुपालन आवश्यक है, ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचा जा सके।
उप नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि पूजा समिति के सदस्य पंडाल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम की टीम को सहयोग करें। साथ ही स्वच्छता बनाये रखने के लिए खुद भी पहल करते हुए पंडाल घुमने आ रहे श्रद्धालुओं को सफाई को लेकर जागरूक करें, ताकि स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर स्वच्छता अति आवश्यक है।
पदाधिकारियों ने दुर्गा बाड़ी, जय भवानी संघ, बाल समाज, किशोर समाज, जनता सेवक संघ, स्टूडेंट क्लब, न्यू बाल संघ, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मां भगवती दुर्गा पूजा समिति सहित मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया।
नगर आयुक्त समीरा एस, उप नगर आयुक्त शैलेश कुमार सिंह द्वारा पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी, मंत्री जितेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजय राज, निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी शर्मा, जमादार इश्तियाक, प्रधान सहायक धीरज सहित संबंधित पूजा पंडालों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment