पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
पत्रकार संगठनों की भीड़ में JJA ने अपनी कार्यशैली एवं संघर्ष से अपनी अलग पहचान बनायी है। राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर पर देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों ने JJA की कार्यशैली की सराहना की है। राष्ट्रीय स्तर पर जहां पत्रकार संगठनों में पद पर बने रहने के लिए नूरा कुश्ती होती है और संगठन पर एक ही व्यक्ति वर्षों तक काबिज़ रहते हैं, वहीं JJA के संस्थापक ने सदैव यही कहा है, व्यक्ति नहीं उद्देश्य के साथ जुड़ें, क्योंकि व्यक्ति के साथ जुड़ कर आप एक व्यक्ति को मज़बूती प्रदान करते हैं, जबकि उद्देश्य के साथ जुड़ने से संगठन मज़बूत होता है। पत्रकार हितों की रक्षा किसी व्यक्ति विशेष को मजबूती प्रदान करने से नहीं हो सकती। झारखण्ड के आंचलिक पत्रकारों को यूनियन और प्रेस क्लब के कार्यक्षेत्र के बारे में JJA ने खुल कर हर मंच पर बात रखी है। आज JJA का अनुसरण करने को अन्य पत्रकार संगठनों के साथ-साथ कई प्रेस क्लब भी मजबूर हुए हैं।
जिन पत्रकारों की हत्याएं हुई हैं, उनका भी मुकदमा एक मात्र संगठन JJA उच्चतम न्यायालय में लड़ रहा है। पत्रकार हितों के मुद्दों पर सरकार के समक्ष लगातार बहुत ही मज़बूती से पत्रकारों का पक्ष रखने का कार्य संगठन ने किया है।
कोरोनाकाल में JJA ने लगभग 200 से अधिक पत्रकारों को झारखण्ड के विभिन्न जिलों में आर्थिक सहयोग एवं अन्य सामग्री पहुंचाने का कार्य उनकी पहचान को गुप्त रख कर करने का किया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिख कर और उनसे समय लेकर मुलाकात करना और पत्रकारों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराते रहना JJA ने अपनी प्रथम प्राथमिकता रखी है। संगठन ने गंभीर बीमारी से जूझ रहे 10 पत्रकारों को आर्थिक सहयोग के रूप में 50,000₹ का चेक पहुंचाने का कार्य किया। गंभीर बीमारी से जूझ रहे 6 पत्रकारों और उनके परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलवाने के लिए JJA प्रयासरत है। जबकि, आजकल एक ट्रेंड बन गया है...कई कागज़ी पत्रकारों के नाम पर बने संगठन मुख्यमंत्री को जहां कहीं देख लिया, पॉकेट से ज्ञापन निकाल कर सौंप देते हैं। तस्वीर खिंचवाई और चलते बनते हैं। ये न तो सीएम से समय लिये होते हैं, न इस दिशा में कोई प्रयास ही करते हैं।
इन पत्रकारों के लिए JJA कर रहा है प्रयास
1) श्रीनिवास, टेलीग्राफ, जमशेदपुर
2) मो शारिक, न्यूज़लाइन, जमशेदपुर
3) राजकुमार सिंह, दैनिक जागरण, रांची
4) जयप्रकाश के कैंसर पीड़ित पुत्र
5) मो. शाहीन के कैंसर पीड़ित पुत्र
6) रत्न जोशी, रांची एक्सप्रेस, जमशेदपुर
संगठन के नाम पर उगाही करनेवालों को आजीवन निष्कासित किया
देशभर में शायद ही ऐसा कोई पत्रकार संगठन हो, जहां एक ही दिन में 179 पत्रकारों को संगठन से निष्कासित किया गया हो। जहां अन्य पत्रकार संगठनों में पत्रकारों को अपने संगठन से जोड़ने के लिए लुभावने वादे और मुर्गा-दारू पार्टी दी जाती है, वहीं JJA अनुशासन एवं नियमों की अंदेखी करनेवालों पर तत्काल कार्रवाई करता है। JJA ने एक जिला से अनुशासन तोड़नेवालों पर कठोर कार्रवाई करते हुए 179 पत्रकारों की सदस्य्ता रदद् कर दी थी। धंधेबाज और लूटेरियन पत्रकार JJA में अधिक दिनों तक टिक नहीं सकते। ऐसे अनेक पत्रकारों को JJA ने अपने संगठन से निष्कासित किया, आज उनमें से अधिकांश अन्य संगठनों के पदाधिकारी बनकर लूट-खसोट में जुटे हुए हैं। उन पर भी संगठन की पैनी नज़र है और जल्द ही वे सभी न केवल बेनकाब किये जायेंगे, बल्कि उनके कर्मों की सज़ा भी उन्हें मिलेगी।
पत्रकार पर झूठे मुकदमे दर्ज करने पर JJA ने एक दिवसीय धरना में शामिल होकर कड़ी आपत्ति दर्ज करायी। DGP झारखण्ड से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और बेकसूर पत्रकार की रिहाई एवं मोआवज़े के लिए मांग पत्र सौंपा। 24 घंटे के अंदर हजारीबाग एसपी ने पत्रकार को बेकसूर करार दिया।पूरे प्रकरण में थाना प्रभारी की भूमिका को लेकर कार्यवाई की मांग की गयी है।
JJA की स्थापना : वर्ष 2011-2012
प्रथम संयोजक मंडली:
1) शाहनवाज़ हसन
2) स्वर्ग संजीव द्विवेदी
3) मोहन कुमार सोना
4) मनीष कुमार सिन्हा
5) डॉ. राजेश कुमार लाल दास
संस्थापक अध्यक्ष: शाहनवाज़ हसन (2015-2017)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष: देवेंद्र सिंह (2017-2019)
वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष: विष्णु शंकर उपाध्याय (2019-2021)
( वर्ष 2015-2021 के कार्यकाल में 3 अध्यक्ष, सभी ने पद का त्याग कर संगठन की नियमावली का सम्मान करते हुए देशभर के पत्रकार संगठनों की भीड़ में अपनी एक अलग पहचान बनायी।वहीं अन्य पत्रकार संगठनों में वर्षों से एक ही व्यक्ति अध्यक्ष एवं महासचिव पद पर बने हुए हैं )
रवि कुमार मिश्रा
प्रदेश प्रवक्ता
झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन
Comments
Post a Comment