पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा तथा प्राप्त मामलों के निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभाग को भेज दिया।
जनता दरबार में शहर के सुदना से आयी सरस्वती देवी ने बताया कि वह कम पढ़ी-लिखी है जिसके कारण उनके पास किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं है जिससे उनका जन्मतिथि का प्रमाण हो सके। हालांकि उन्होंने बताया कि उनके पति सरकारी ऑफिस में कार्यरत है और उनके नॉमिनी सीट के कागजात पर उनका जन्मतिथि अंकित है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उनके पति के नॉमिनी सीट के कागजात पर अंकित जन्मतिथि को ही सही आधार मानकर उनके आधार पहचान पत्र में उनकी जन्मतिथि को सुधार दिया जाए। उनके इस आवेदन को उपायुक्त ने डीपीओ वीआईडी को अग्रसारित कर उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।विज्ञापन
वही चैनपुर से आई शकुंतला देवी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास आवंटित हुआ है जिसका वे निर्माण कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं कर चुकी है किंतु उन्हीं के ग्राम के लव तिवारी तथा बसंत तिवारी एवं उनदोनों की पत्नियों के द्वारा हमेशा परेशान किया जा रहा है। जिसकी वजह से वह अपने आवास का निर्माण नहीं करवा पा रही है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि उन व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए उनके प्रधानमंत्री आवास बनवाने में उनकी मदद करें। उनके इस आवेदन को उपायुक्त ने बीडीओ चैनपुर को अग्रसारित कर उचित कार्रवाई हेतु निर्देश दिया।
वहीं शहर मेदिनीनगर के भट्टी मुहल्ला से आई रीता देवी ने अपने विधवा पेंशन बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिसे उपायुक्त ने सीओ मेदिनीनगर को अग्रसारित कर उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
जनता दरबार में कई अन्य फरियादियों ने अपनी अपनी समस्या से डीसी को अवगत कराया एवं उचित न्याय दिलाने की गुहार लगाई है मामले की सुनवाई के लिए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को पत्र अग्रसारित करते हुए जल्द इस समस्या का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment