पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना। जिला के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया।
जनता दरबार में लेस्लीगंज से आये नौशाद अहमद ने बताया कि मेरी माँ के नाम से जो जमीन है वह दिलजान अली के खाता नंबर में दिख रहा है जिसका वह दुरुपयोग कर मेरी माँ की जमीन को बेच रहे है। अतः उन्होंने उपायुक्त से अपना माँ की जमीन की दुरुपयोग पर रोक लगाने हेतु अनुरोध किया।
इसी तरह पाटन के ग्राम मझौली से आयी विनीत देवी ने बताया कि पाटन में उनके पति बाबूराम सिंह के नाम से जो जमीन है उसी जमीन पर तुला सिंह अपने पुत्रों के साथ मिलकर प्राय: अतिक्रमण करते रहते हैं। अतः उन्होंने उपायुक्त से उचित कानूनी कार्यवाई करने हेतु अनुरोध किया।
इसी क्रम में सतबरवा से आए दिलीप कुमार पासवान ने बताया कि उनके पिताजी जेआरजीबी (लेस्लीगंज) पलामू में कार्यरत थे तथा कोविड काल के दौरान उनकी मृत्यु हो गई और मृत्यु के पश्चात अभी तक उन्हें कोई सरकारी सहायता बैंक के द्वारा प्रदान नहीं की गई है। अतः उन्होंने उपायुक्त से उचित राशि का भुगतान,पेंशन एवं अनुकंपा नियुक्ति का लाभ देने हेतु अनुरोध किया।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment