पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को सुना।जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं से डीडीसी को अवगत कराया।उप विकास आयुक्त ने सभी शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिये संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया।
जनता दरबार में चैनपुर से आये विनय प्रसाद ने उप विकास आयुक्त को बताया कि उन्हें पीएम आवास मिला है जिसके पहले क़िस्त का भुगतान तीन महीने पूर्व ही कर दिया गया है लेकिन आवास निर्माण का कार्य खिड़की लेबल तक पूर्ण हो जाने के पश्चात भी अब तक उनको मनरेगा मजदूरी की राशि का भुगतान नहीं किया गया है इस पर उप विकास आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑन स्पॉट चैनपुर के बीपीओ को फोन कर दूसरे क़िस्त का भुगतान अविलंब करने को लेकर निर्देशित किया।इसी तरह पिपरा के दलपतपुर से आये महेश्वर यादव ने बताया कि उनकी पत्नी नाम आवास प्लस की सूची में था लेकिन अब सिस्टम द्वारा रिजेक्ट हो गया है।अतः उन्होंने उप विकास आयुक्त से अपनी पत्नी का नाम दोबारा आवास प्लस की सूची में जुड़वाने को लेकर अनुरोध किया इस पर डीडीसी ने एक्शन लेते हुए परियोजना पदाधिकारी विमलेश विश्वकर्मा को बुलाकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसी तरह छतरपुर लठिया से आयी नागरिक शास्त्र की शिक्षिका सुनीता प्रसाद ने अपने स्थानांतरण के संबंध में आवेदन दिया।वहीं पांकी से आये छविनाथ सिंह ने बताया कि उनके दोनों पुत्र की मृत्यु 25 सितंबर को पानी में विद्युत करंट की वजह से हो गयी जिससे उनको मानसिक क्षति हुई है।अतः उन्होंने डीसीसी से जांचोपरांत दस लाख रुपये मुवावजे की मांग की।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशनप्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment