पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया.इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने कोविड नियमों का पालन कर शारीरिक दूरी व फेस मास्क का उपयोग कर विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं.जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,पेयजल व राशन कार्ड से संबंधित मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गये.उपायुक्त ने सभी शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है.उन्होंने जनता दरबार में ग्रामीणों से बेझिझक अपनी शिकायतें सामने लाने की बात कही इसके अलावे उन्होंने आपके अधिकार,आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत भी लोगों से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.सदर प्रखंड के ग्राम सुआ से आये कौशल्या देवी ने उपायुक्त को बताया कि वो स्वयं एवं पति संजीव उरांव दोनों विकलांग है.हमलोगों के पास रहने को घर नहीं है जिसके कारण हमारे बच्चों के भी आवासन में परेशानी आ रही है.अतः उन्होंने उपायुक्त से अपने लिए प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास देने हेतु अनुरोध किया.इसी क्रम में तरहंसी से आयी शिशवंती देवी ने उपायुक्त से प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृत सूची से खुद का नाम हट जाने के संबंध में आवेदन दिया.इसी तरह कई लोगों ने पेंशन एवं नया राशन कार्ड निर्गत करने को लेकर आवेदन दिया.
इसके अतिरिक्त आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया.विज्ञापन
इधर
संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया.समाहरणालय परिसर में आयोजित शपथ कार्यक्रम में समारहणालय के पदाधिकारियों व कर्मियों ने संविधान के प्रस्तावना को पढ़कर शपथ लिया.
Comments
Post a Comment