पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया।इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे जिसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं।उपायुक्त श्री रंजन ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारी पत्र अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया।विज्ञापन
उपायुक्त के पहल से 4 साल से बंद पड़ा पेंशन हुआ प्रारंभ
विश्रामपुर से आये धर्मेंद्र तिवारी ने उपायुक्त को बताया कि उनका दिव्यांगता पेंशन पिछले 4 साल से बंद पड़ा है अतः उन्होंने उपायुक्त से अपना बंद पड़ा पेंशन दोबारा प्रारंभ करवाने हेतु अनुरोध किया इस पर उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी पीयूष को अविलंब इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बंद पड़े पेंशन को प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया जिसके बाद सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सक्रियता दिखाते हुए सभी तकनीकी खामियों को दूर करते हुए उनका पेंशन प्रारंभ कर दिया जिसके पश्चात अब लाभुक को *20 हज़ार से भी अधिक की राशि दी जायेगी*
इसके अलावे उपायुक्त के पास पहुंची अधिकतर शिकायतें भूमि,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,खाद्य आपूर्ति विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से संबंधित थी।
Comments
Post a Comment