पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
दिनांक 04 जनवरी 2022 को उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने अपने कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 26 आवेदन आये। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास भेज 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में लेस्लीगंज के ग्राम टेंगरी से आए सुनील कुमार ने बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में आ चुका है किंतु उसे अभी तक आवास आवंटन नहीं किया गया है। उसने अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुए उपायुक्त से अनुरोध किया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए जिसे उपायुक्त ने डीडीसी को आवेदन अग्रसारित करते हुए उचित कार्यवाई करने हेतु निर्देशित किया।विज्ञापन
वही चैनपुर के ग्राम सेमरा से आये बुधनी बीबी ने अपना आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर बताया कि उनका वृद्धा पेंशन नहीं बन पा रहा है इसके लिए वह ब्लॉक के कई बार चक्कर लगा चुकी है अतः उन्होंने उपायुक्त से निवेदन किया कि वे मेरा वृद्धा पेंशन बनवाने की कृपा करें। जिसे उपायुक्त ने बीडीओ चैनपुर को आवेदन अग्रसारित करते हुए उचित कार्यवाई करने हेतु निर्देशित किया।
वही हुसैनाबाद से आये आकाश कुमार ने बताया कि वह एक किसान है और उनका खाता हुसैनाबाद के एसबीआई ब्रांच में खुला हुआ है। किंतु इसके बावजूद भी केसीसी खाता उनका नहीं खोला जा रहा है। अतः उन्होंने उपायुक्त से केसीसी खाता खोलने के संबंध में अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जिसे उपायुक्त ने एलडीएम को पत्र अग्रसारित करते हुए उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना,दाखिल खारिज़,पेंशन व राशन कार्ड से संबंधित आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment