Skip to main content

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन, विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने रखी अपनी समस्याएं

पलामू समाचार केंद्र 
दीपक तिवारी
 मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793
उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त के कार्यालय वेश्म में आयोजित जनता दरबार में कोविड प्रोटोकॉल के तहत उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंडों से आये सभी फरियादियों के समस्याओं से अवगत हुए।विज्ञापन

जनता दरबार में चैनपुर नेउरा ग्राम से आयी रोजनी बीबी ने उपायुक्त को बताया कि उनके पति कल्याण विभाग में एजीएस के पद पर कार्यरत थे तथा उनकी मृत्यु नौकरी के दौरान वह गया था। पति की मृत्यु के पश्चात उनके जगह पर बड़ा लड़का अबुल फजल अंसारी को अनुकंपा के आधार पर कल्याण विभाग विभाग में नौकरी हुआ नौकरी में जाने से पूर्व अबुल फजल अंसारी ने यह लिख कर दिए था कि वह अपनी मां एवं भाइयों का देखभाल करेगा। किंतु नौकरी में जाने के पश्चात कुछ समय के बाद उसने मां और अपने भाइयों का देखरेख करना बंद कर दिया। वह 2022 में सेवानिवृत्त होने वाला है। 
अतः श्रीमान से निवेदन है कि अबुल फजल अंसारी को यह निर्देश दिया जाए कि वह अपनी मां को खर्च दे तथा सेवानिवृत्ति के पश्चात जो रुपए मिले उसे अपने दोनों भाइयों को आपस में बांट दें। इस आवेदन को उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को पत्र अग्रसारित करते हुए उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वही नावाजयपुर से आए सत्येंद्र तिवारी ने उपायुक्त को  बताया कि डीप बोरिंग के लिए भूमि संरक्षण पदाधिकारी डालटेनगंज पलामू के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन से मंगाई गई अग्रसर कार्रवाई के लिए संपूर्ण दस्तावेजों पर अब तक कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया है। अतः उन्होंने उपायुक्त से उपरोक्त तथ्यों के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन के द्वारा भेजे गए संपूर्ण दस्तावेजों पर संतोषजनक कदम उठाते हुए भूमि संरक्षण पदाधिकारी डाल्टनगंज को श्रीमती शिला देवी के खेत में डीप बोरिंग कराने का आदेश देने की कृपा की। जिसे उपायुक्त ने जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को आवेदन अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

उसी तरह चैनपुर के बांसडीह से आए ग्रामीणों ने बताया कि उन्हीं के गांव के महेश्वर राम के द्वारा सरकारी चापाकल में अपना मोटर लगाकर अपने उपयोग में ला रहे हैं तथा ग्रामीणों को पानी पीने से वंचित रख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त से आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया। जिसे उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को आवेदन अग्रसारित करते हुए उचित करवाई करने हेतु निर्देशित किया।

आज के जनता दरबार में 25 से अधिक आवेदन आये जिसमें मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर  निष्पादित करने का निर्देश दिया।

Comments