पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन समाहरणालय स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में किया गया.इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर उपायुक्त ने एक-एक कर विभिन्न प्रखंडों से आये सभी फरियादियों के समस्याओं से अवगत हुए.जनता दरबार में छत्तरपुर से आये राज कुमार ठाकुर ने छतरपुर अंचल के हल्का कर्मचारी पर स्थानीय प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र पर अनुशंसा करने के एवज में 5 हज़ार रुपये मांगने का आरोप लगाया.इसी तरह लेसलीगंज के हरतुवा से आये अशोक पांडेय ने अपने ज़मीन पर स्थानीय कुछ लोगों द्वारा गलत कागजात बनाकर कब्ज़ा करने के संबंध में शिकायत की.अतः उन्होंने उपायुक्त से उचित कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया.इसी क्रम में लेसलीगंज के रेवारातू से आये उमेश यादव ने उपायुक्त को बताया की दिनांक 9 अप्रैल को 11 हज़ार वोल्ट का तार गिरने के वजह से तार की चपेट में आने से उनकी माँ की मृत्यु हो गयी थी लेकिन बिजली विभाग की ओर से अभी तक किसी तरह के मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है.अतः उन्होंने उपायुक्त से मुआवजा दिलवाने हेतु अनुरोध किया.इसके अलावा जनता दरबार में उषा कुंवर ने अपने बेटे को उनके पति के मृत्यु के पश्चात अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने हेतु अनुरोध किया.उन्होंने उपायुक्त को बताया कि उनके पति पीडीएस डीलर थे जिनका देहांत हो गया था.आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया.विज्ञापन
Comments
Post a Comment