पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन ने 28 दिसंबर को जिले के विभिन्न प्रखंडों से अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आए लोगों की समस्याओं से रु-ब-रु हुए। डीसी ने सभी की शिकायतों को बारी-बारी से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दरबार में सदर मेदिनीनगर के पोखराहा खुर्द से आयी रंजू कुमारी ने बताया कि की माता का शादी हुए 14 वर्ष हो गए हैं और वह दो भाई एक बहन है उनकी माता किसी भी तरह से उन लोगों का पालन पोषण भरण पोषण करती है। किंतु उनके पिता के द्वारा उन लोगों को शुरू से कुछ नहीं किया जाता है। अतः उन्होंने उपायुक्त के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करते हुए अपने तीनों भाई बहनों के लिए शिक्षा की व्यवस्था, राशन कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास देने की बात कही। जिसे उपायुक्त ने बीडीओ मेदिनीनगर को मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुये उचित सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। विज्ञापन
पाटन से आये पंचायत समिति सदस्य अखिलेश पासवान ने बताया कि पाटन प्रखंड अंतर्गत 15 वे वित्त आयोग की राशि 198000 का अवैध निकासी 13.07.2021 को मुखिया श्रीमती सरोज रानी एवं पंचायत सेवक प्रमोद सिंह यादव के द्वारा कर लिया गया है। अतः उन्होंने उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करते हुए जांच की मांग की तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया। जिसे उपायुक्त ने पंचायती राज पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
विश्रामपुर के रेहला खुर्द से आए सुनिन्दा देवी ने बताया कि वह और उनके पति दोनों शारीरिक रूप से विकलांग है तथा केवल उन्हें ही दिव्यांग पेंशन मिलता है। किंतु उनके पति को अभी तक कोई पेंशन नहीं मिलता है। अतः उन्होंने उपायुक्त के समक्ष अपने जीविकोपार्जन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
जिसे उपायुक्त ने बीडीओ विश्रामपुर को अग्रसारित करते हुए दिव्यांग पेंशन तथा अन्य जरूरी सरकारी सुविधा उन्हें उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
आज के जनता दरबार में राशन,पेंशन,आवास,भूमि विवाद, विद्यालय में नामांकन समेत दर्जनों मामले आए जिस पर उपायुक्त के द्वारा संबंधित पदधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Comments
Post a Comment