पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
उपायुक्त ने सुनी सभी की समस्या,त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
स्थानांतरण,आवास,पेंशन सहित भूमि सम्बन्धित आए आवेदन
आज दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को समाहरणालय में आम जनता की भीड़ देखी गई।लोग उपायुक्त- सह- जिलादण्डाधिकारी शशि रंजन के जनता दरबार में पहुंचे थे। प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार तथा शुक्रवार को उपायुक्त द्वारा लगाए जाने वाले जनता दरबार में उपायुक्त लोगों की समस्याओं को सुनते हैं तथा उसे निष्पादित करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित करते हैं।
इसी कड़ी में आज उपायुक्त के जनता दरबार में 20 व्यक्ति अपना आवेदन लेकर आए।चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत वसरिया कला से आये ग्रामीणों ने मुखिया एवं पंचायत सेवक के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना में घोर अनियमितता एवं करोड़ों रुपए के घोटाले के संबंध में उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।उपायुक्त ने उनके आवेदन के निष्पादन हेतु डीडीसी को निर्देशित किया।
वही चैनपुर के खिरिवार से आये संत कुमार दुबे ने एसबीआई मेदिनीनगर बैंक के द्वारा केसीसी लोन नहीं कराए जाने के संबंध में अपना आवेदन प्रस्तुत किया जिसे उपायुक्त ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया।
नवा बाजार से आयी अनीता देवी ने उपायुक्त के समक्ष अपनी विधवा पेंशन बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिसे उपायुक्त ने बीडीओ नावा बाजार को अग्रसारित करते हुए त्वरित पेंशन स्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया।
डालटेनगंज के जमुने ग्राम से आए रामराज महतो ने राशन में कटौती को लेकर के उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया।आवेदन में उन्होंने दर्शाया की मुझे अपने डीलर के द्वारा हर महीने राशन कम मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है इसके लिए उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया।
उपायुक्त के जनता दरबार में पेंशन,आवास,भूमि सम्बन्धित सहित दाखिल खारिज से सम्बंधित कई आवेदन आए।उपायुक्त ने सभी आवेदनों को सम्बन्धित पदाधिकारी के पास भेज 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया।
Comments
Post a Comment