पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए.सभी की शिकायतों को बारी-बारी से सुनी और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.जनता दरबार में पाटन के बैदाकला निवासी बैजनाथ ठाकुर ने पीएम आवास के प्रथम किस्त भुगतान से संबंधित आवेदन दिया.वहीं छतरपुर के ग्राम रोजगार सेवक अब्दुररहमान ने डीसी को बताया कि वह छतरपुर में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे जहां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डालटेनगंज द्वारा मुझे रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस केस में हाईकोर्ट द्वारा मुझे बेल मिल गया है अतः उन्होंने उपायुक्त से रोजगार सेवक के पद पर दोबारा योगदान देने के संबंध में आवेदन दिया.इसी तरह पांकी के कोनवाई से आयी सीमा देवी ने 8 सितंबर को आंगनबाड़ी सेविका के चयन में फर्जी चयन करने के संबंध में आवेदन दिया.इसी तरह कई अन्य फरियादियों ने भी विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन दिया.डीसी श्री रंजन ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करने का निर्देश दिया।विज्ञापन
Comments
Post a Comment