पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया.समाहरणालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में कोविड प्रोटोकॉल के तहत उपायुक्त ने एक-एक कर विभिन्न प्रखंडों से आये सभी फरियादियों के समस्याओं से अवगत हुए.जनता दरबार में सतबरवा के बकोरिया से आये मो यहिया ने उपायुक्त को बताया कि ग्राम बकोरिया में खाता संख्या:362 प्लाट संख्या:1175 रकबा 0.77 डिसमिल के भूमि का सीमांकन हेतु आवेदन दिया था लेकिन उक्त कार्य हेतु कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा पैसा लिया गया बावजूद इसके काम भी नहीं किया गया.अतः उन्होंने उपायुक्त से उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया.इसी तरह पाटन से आये कल्लू चौधरी ने बताया कि 1 अप्रैल 2015 से आउटसोर्सिंग कंपनी बालाजी के तरफ से लेसलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य करते आ रहें हैं.इसके बाद कोरोना काल में पाटन में भी कार्य किया लेकिन अक्टूबर 2020 में उन्हें बिना कोई वजह हटा दिया गया.उन्होंने बताया कि कई बार सिविल सर्जन के यहां आवेदन देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी.उन्होंने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है.अतः उन्होंने उपायुक्त से इस संबंध में उचित कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया.इसी तरह सुदना के वार्ड 10 निवासी ममता कुमारी ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में आवेदन दिया.आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया.विज्ञापन
Comments
Post a Comment