पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
जनता दरबार के माध्यम से ऑन स्पॉट दिया गया ट्राई साईकल
उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में आये लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारी पत्र अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया.
जनता दरबार के माध्यम से ऑन स्पॉट दिया गया ट्राई साईकलविज्ञापन
पड़वा से आये दिव्यांग अरुण कुमार ने उपायुक्त को बताया कि वो दिव्यांग है जिसके वजह से चलने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अतः उन्होंने उपायुक्त से ट्राई साईकल की मांग की इस पर उपायुक्त ने समाज कल्याण पदाधिकारी को अविलंब ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जिसके पश्चात अरुण कुमार को ऑन स्पॉट ट्राई साईकल उपलब्ध करा दिया गया.इसके अलावे उपायुक्त के पास पहुंची अधिकतर शिकायतें भूमि,सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,खाद्य आपूर्ति विभाग,प्रधानमंत्री आवास योजना आदि से संबंधित थी.
Comments
Post a Comment