पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
आज दिनांक 01 फरवरी 2022 को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने अपने कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया। आज के जनता दरबार में 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुये जिस उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास भेज 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया। विज्ञापन
उपायुक्त शशि रंजन के कार्यालय वेश्म में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मी लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें,ताकि जिला प्रशासन के प्रति उनका विश्वास बना रहे। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक से संबंधित मामले, वृद्घा पेंशन,जमीन से संबंधित मामलों से लोगों ने अवगत कराया। उपायुक्त शशि रंजन ने टेलीफोन के माध्यम से अधिकारियों को तुरंत मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने शिकायतकर्ताओं से कहा कि अगर आपकी समस्या दूर नहीं होती है तो इसकी सूचना तुरंत उचित माध्यम से मुझे दें आपकी हर परेशानियों को दूर किया जाएगा।
Comments
Post a Comment