पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
समाहरणालय के दूसरे तल्ले में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों से लोग शामिल हुए और अपनी -अपनी समस्याओं से उपायुक्त शशि रंजन को अवगत कराया.इस दौरान क्रमवार लोग उपायुक्त से मिले और अपनी-अपनी समस्याओं से उनको अवगत करवाया।सर्वप्रथम जनता दरबार में छतरपुर से आये सोहराई साव ने पीएम किसान का प्रथम किस्त दिलवाने हेतु अनुरोध किया.नवा बाजार से आयी पुष्पा कुमारी ने अपने लिये इंद्रा आवास की मांग की.इसी तरह सतबरवा के तुम्बागाड़ा से आयी चन्द्रावती देवी ने अंचल से जमीन दस्तावेज़ गुम हो जाने के संबंध में आवेदन दिया.इसी क्रम में चैनपुर के हरिनामाड़ से आयी द्रौपती देवी ने अंत्योदय राशन कार्ड जो वर्तमान में बंद पड़ा है उसे दोबारा चालू करवाने के संबंध में आवेदन दिया.उपरोक्त के अलावे जनता दरबार में मुख्य रूप से वृद्धा व विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास,जमीन संबंधी,अनुकंपा एवं मुआवजा राशि संबंधी जुड़े आवेदन आये जिसे उपायुक्त श्री रंजन ने गंभीरता से लेते हुए आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को 15 दिनों के भीतर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए ससमय निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया.
Comments
Post a Comment