पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
उपायुक्त की पहल पर सामाजिक भागीदारी से चलेगी सामूहिक मुहिम
उपायुक्त श्री छवि रंजन की अपील पर जिले के अंतर्गत कार्यरत कई सामाजिक संगठन स्वैच्छिक रूप से जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने हेतु सामूहिक मुहिम चलाएंगे। इस संदर्भ में सोमवार को मोराबादी स्थित राज्य अतिथिगृह में डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार के साथ कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की विस्तृत विचार-विमर्श बैठक हुई।
बैठक में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे हर वर्ष सर्दियों में गर्म कपड़े बांटने हेतु अपने अपने स्तर से विभिन्न अभियान चलाते रहे हैं . सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस वर्ष की सर्दियों में सभी लोग जिला प्रशासन के साथ मिलकर एकजुटता से मुहिम चलाएंगे । इस अभियान में अन्य संस्थायें या आम नागरिक भी नए या पुराने कपड़े दान कर मुहिम का भाग बन सकेंगे।
विभिन्न माध्यमों से संग्रहीत किए गए कपड़ों को समुचित सेनेटाइज करके जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा जाएगा ।
इसके लिए जिले भर में विभिन्न संग्रह केंद्रों के चयन , सैनिटाइजेशन प्रक्रिया, वितरण प्रक्रिया आदि को लेकर भी विस्तृत विमर्श हुआ । जल्द ही मुहिम को मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
बैठक में राउंड टेबल इंडिया, लाइव सेवर्स, डॉक्स, रोटरैक्ट क्लब, फालेन लीव्स, बीएनआई आदि संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।
वही चेंबर ऑफ कॉमर्स, रांची क्लब, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, झारखंड स्टेट काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर, मारवाड़ी युवा मंच आदि ने इस अभियान से जुड़ने की सहर्ष सहमति दी है।
Comments
Post a Comment