पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के ग्राम कुन्दरी से पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने पूजा अर्चना कर सड़क मरम्मति की शुरुआत किया
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
पांकी से डालटनगंज मुख्य पथ की मरमती कार्य की शुरुआत नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के ग्राम कुन्दरी से पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने पूजा अर्चना कर सड़क मरम्मति की शुरुआत किया। विधायक डॉ मेहता में कहा कि पांकी डालटनगंज मुख्य पथ काफी जर्जर हो चुका था। जर्जर सड़क होने के कारण राहगीर सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। कहा की जर्जर सड़क को देखते हुए पांकी से डालटनगंज तक सड़क मरमती का कार्य किया जा रहा है। सड़क मरम्मति कार्य होने से सड़क से आवागमन करने वाले राहगीरों में काफी खुशी की लहर है।विज्ञापन
Comments
Post a Comment