पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
निलांबर पिताबरपुर:समाज के प्रति कुछ करने की चाहत हमेशा हमारे मन में रही है,वहीं अपने माटी के प्रति विशेष गहरा समर्पण है।यह कहना है समाजसेवी रामदास साहू का।श्री साहू शनिवार को तरहसी प्रखंड के ग्राम गुरहा में सड़क के मरम्मतीकरण के अवसर पर बोल रहे थे।
श्री साहू ने बताया की प्रखंड के दर्जनों गांव जोड़ने वाली मुख्य सड़क तहरहसी भाया पाठक पगार ,सिलदीलीया,गोंदी मीटार तक जोड़ने वाली मुख्य सड़क की खराब हालत थी।उन्होंने कहा की ग्रामीणों के अनुरोध पर मरम्मती कार्य करने का बीड़ा उठाया हैविज्ञापन
मालूम हो की स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क की जर्जर हालत को लेकर समाजसेवी श्री साहू से मुलाकात किया था और समस्या से अवगत करवाया था,जिस पर साहू ने अपने निजी खर्च से लगभग 12 किलोमीटर तक सड़क बनवा कर चलने लायक बनवाने का कार्य शनिवार को तरहसी से शुभारंभ किया।इस दौरान गुरहा के लोगों ने उन्हें फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।गुरहा में निजी खर्च से हो रहे सड़क मरम्मती के दौरानपत्रकारों के पूछे गए एक प्रश्न में उन्होंने कहा कि अगर पांकी की जनता मुझे अपनी आशीर्वाद देकर यहां का प्रतिनिधित्व करने का मौका देते है तो पांकी विधानसभा क्षेत्र का दशा और दिशा में बदलाव दिखेगा।
इस कार्य से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष है.समाजसेवी श्री साहू ने स्थानीय लोगों को आश्वासत किया कि जब भी मेरी जरूरत समझें मुझे खबर करें.अपने स्तर से यथासंभव हर प्रयास करूंगा.वहीं समाज के लिए समर्पित रहने की बात कही.
इस मौके पर बागेश्वर पांडेय,नौशाद खान,कलेन्दर खांन शाहजहां खान एहसान खान अलाउद्दीन खां नवशाद खान,अनिल सिंह,सुरेश राम नवीन तिवारी,अजय साहू,नवल किशोर राय,ललन साहू
सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
Comments
Post a Comment