पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
डंडई प्रखंड के मुख्य बाजार में डंडई थाना व मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क जो तालाब का रूप धारण कर चुका है ,सड़क मरमति की मांग को शनिवार को स्थानीय लोगों ने चिलचिलाती धूप में मेन रोड पर ही धरना पर बैठ गये।धरना पर बैठे ग्रामीणों ने स्थानीय प्रतिनिधि, विधायक एवं पदाधिकारीयों की घोर निंदा किया।
साथ ही साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन हाय हाय, स्थानीय जन प्रतिनिधि मुर्दाबाद, निकमी वर्तमान विधायक मुर्दाबाद, हमारी मांगे पूरी करो, दल दल युक्त सड़क से निजात दिलाओ की नारा भी लगाये । विज्ञापन
मालूम हो कि डंडई बाजार की मुख्य सड़क डंडई लवाही रोड पिछले 5 सालों से दलदल युक्त डोभा में तब्दील हो चुका है ।
लेकिन आज तक प्रखंड विकास पदाधिकारी ,स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वर्तमान विधायक इस पर कोई भी विशेष ध्यान नही दिए जिससे आज तक इस समस्या से निजात दिलाने में ये सभी लोग असफल है।
लोगों ने पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ऐसा नही होने पर पुनः सोमवार को आमरण अनशन करते हुए , प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी करने की बात कही। खबर लिखे जाने तक धरना स्थल पर कोई भी पदाधिकारी नहीं पहुंचे थे।
इस धरना में राजेश मेहता, रामाशीष प्रसाद, दीनानाथ पांडे, प्रमोद यादव, नंदू यादव, हनीफ शेख,महेश्वर राम,लालमुनि यादव , विवेकानंद कुशवाहा, विकाश ठाकुर,चंद्रशेखर प्रसाद, कयाम मौलाना, दानिश अंसारी, ईमामू दिन अंसारी, नागेंद्र प्रजापति ,अकलिम अंसारी के साथ-साथ सैकड़ो लोग भाग लिए।
Comments
Post a Comment