शहर के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को पानी सप्लाई हो सका। कोयल नदी में बाढ़ आ जाने के कारण फुटबॉल में कचरा भर जाने के कारण बेलवाटिका पंपूकल से शहर में होने वाले पानी सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गया था। पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार ने कहा कि शनिवार से सभी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए कर्मी लगे हुए हैं। शुक्रवार को शहर के दो टंकी जिला स्कूल, स्टेशन रोड और डायरेक्ट सप्लाई हमीदगंज में किया गया। मुस्लिम धर्मावलंबियों के मुहर्रम पर्व के मद्देनजर मुस्लिम क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को बाजार क्षेत्र, सद्दीक मंजिल चौक, शिवाजी मैदान, कन्नी राम चौक लाल कोठा, कांदू मुहल्ला, बेलवाटिका, जेलहाता, छहमुहान, नावाहाता, हमीदगंज, कुंड मुहल्ला, पहाड़ी मुहल्ला, पत्थर मिल आदि क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया गया। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि शुक्रवार की शाम से जेल में पानी आपूर्ति शुरू हो जाने की संभावना है। वहीं शनिवार से आईटीआई और पीएचइडी पानी टंकी से भी पानी की आपूर्ति प्रारंभ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति शहर के सभी क्षेत्रों में पूर्ववत प्रारंभ हो सके इसके लिए पीएचइडी कर्मी गंभीरता पूर्वक कार्य कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment