पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
डोभा, टीसीबी सहित अन्य योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करें: उपायुक्त
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में जिले में चल रहे जल छाजन परियोजना के अंतर्गत डोभा, तालाब निर्माण, मेढ़बन्दी, जल सोख्ता, ट्रेंच- सह- मेढ़ निर्माण की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जल छाजन परियोजना के तहत बनाए जा रहे तालाब, डोभा, मेढ़बन्दी सहित अन्य योजनाओं से किसान आत्मनिर्भर और खुश हाल होते हैं। उन्होंने इस योजना को लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा वे अपने तालाबों एवं डोभा के पानी का उपयोग कर ना केवल अपनी जरूरत की चीजों को उपजा सकते हैं बल्कि कई दशकों से चले आ रहे हैं सुखाड़ की समस्या को भी दूर कर सकते हैं।
उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर ने कहा कि पलामू में वर्षा का औसत दर तो ठीक है किंतु जमीन पर पानी ना रुकने से सुखाड़ की समस्या बनी रहती है। इसके लिए मनरेगा अंतर्गत भी टीसीबी निर्माण का कार्य जोर शोर से कराया जा रहा है। जिससे लोगों को रोजगार निरंतर मिल रहा है। वही जल छाजन परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे डोभा, तालाब, मेढ़बन्दी में भी पॉलिशिंग के कार्य हेतु भी रोजगार सृजन का कार्य किया जा रहा है।
बैठक में मौजूद जिला तकनीकी विशेषज्ञ श्री प्रमोद सेठ ने बताया कि जिले में नाबार्ड द्वारा रूरल इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के तहत 4 प्रखंड यथा सदर, चैनपुर, सतबरवा तथा लेस्लीगंज के 100 गांव में चार परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत छतरपुर एवं हुसैनाबाद प्रखंड में एक परियोजना का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के संचालन के लिए जिले में अभी कुल 4 प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन एजेंसी कार्य कर रहे हैं। बैठक में मौजूद जनहित प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन एजेंसी के जितेंद्र सिंह ने बताया कि जल छाजन परियोजना के तहत अब तक कुल 319 तालाबों में मछली पालन के लिए लाभुकों को जीरा और मछली का भोजन भी उपलब्ध कराया गया है।
बैठक में उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन, उप विकास आयुक्त श्री शेखर जमुआर, भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री सतेंद्र प्रसाद, जिला तकनीकी विशेषज्ञ प्रमोद सेठ, जनहित प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन एजेंसी के जितेंद्र सिंह, रिचा प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन एजेंसी के संतोष चौहान फॉरेस्ट डिविजन के ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद थे।
Comments
Post a Comment