पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
कोनवाई बाजार पे दुर्गा पूजा मन रहे। श्रद्धालुओं ने निराशा व्यक्त किया। श्रद्धालु-भक्तजनों को अपने -अपने घर से पानी की बोतल लेकर आनी पड़ती है।
पलामू पांकी प्रखंड के कोनवाई बाजार पे खराब पड़ा पानी टंकी सिर्फ शोभा बढ़ा रही है । पेयजल के तहत पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके। विभाग की ओर से इस योजना के तहत लाखों रुपया खर्च कर कोनवाई गांव में वर्ष 2019-20 में पानी टंकी का निर्माण कराया गया। साथ ही साथ पानी टंकी तक पानी पहुंचाने के लिए बोरिंग, मोटर पंप, सोलर सिस्टम की व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ घर-घर पाइप पहुंचाया गया। पर एक बूंद भी जब से पानी टंकी बैठा तब से ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं। साथ ही ग्रामीण बताते हैं कि किसी तरह 200 से 300 मीटर नदी चुआड़ी के पानी पीने को विवश हैं। किंतु कोनवाई गांव के ग्रामीण महज 1 महीना तक ही इस टंकी से पानी का उपयोग कर सके। साथ ही पाइप सिर्फ घर तक किया गया पर पानी पाइप के माध्यम से एक बूंद भी नहीं गया। इसके बाद यह टंकी बेकार पड़ गया है, जिससे ग्रामीण इस टंकी से पेयजल की प्राप्ति के लिए महीनों से वंचित हैं।
इधर लक्ष्मण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार हम लोगों की सुविधा के लिए योजना बनाती है लेकिन हम लोगों को फायदा नहीं मिल पाता लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी टंकी से पानी नहीं निकल सका अगर पानी टंकी से पानी की सप्लाई शुरू हो जाए तो हम लोग पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
अरुण ठाकुर ने कहा कि जिस समय पानी टंकी बनाया जा रहा था उस समय हम लोगों को लगा कि अब पानी की समस्या दूर हो जाएगी लेकिन सभी कार्य करने के बावजूद भी विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति नहीं किया गया जिससे हम लोग पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
वहीं इस संबंध में मुखिया प्रमोद कुमार सिंह द्वारा जानकारी दिया गया कि पीएचडी विभाग मोटर पंप को बनाने के लिए एक दो महीना पहले खोल कर ले गए हैं। पर अभी तक विभाग द्वारा पानी टंकी शुरू नहीं किया गया।
Comments
Post a Comment