पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कार्य में तेज़ी लाने का दिया निर्देश
शौचालय निर्माण कार्य में अनियमितता पर होगी कार्रवाई:उपायुक्त
जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल पहुंचाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त
वाटर सप्लाई कार्य को पूर्ण करने को लेकर किया निर्देशित
उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यों की समीक्षा की गयी। समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय निर्माण कार्य की जानकारी ली।इस दौरान बताया गया कि जिले में अबतक 24,050 शौचालय निर्माण पूर्ण कर लिया गया है एवं शेष पर कार्य जारी है।इस पर उपायुक्त ने शेष बचे शौचालयों के निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही।इस दौरान उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण में अनियमिता की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने जल सहिया के माध्यम से गांव में घूम घूम कर पूर्व में बने शौचालयों का उपयोग कराने एवं जो भी एनएलओबी के तहत शौचालय बन रहे हैं उन सभी शौचालय का गुणवत्ता में कमी ना हो, इसके लिए गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने की भी बात कही।
बैठक में उपायुक्त ने ग्रामीण पेयजल जलापूर्ति योजना की भी जानकारी ली।इस दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लेस्लीगंज एवं किशनपुर में वाटर सप्लाई को प्रारंभ कर दिया गया है वहीं शेष नौ प्रखंडों में कार्य जारी है।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले में आरंभ होने वाली जल जीवन मिशन योजना की जानकारी ली एवं जिले के प्रत्येक गांव एवं टोले में शुद्ध पेयजल पहुंचाने को लेकर कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया।इस बाबत उपायुक्त ने कहा कि सभी विद्यालयों,आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक संस्थानों जैसे स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवनों एवं पंचायत भवनों में कार्यरत नल से शुद्ध पेयजल मुहैया कराने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान को सफल बनाने को लेकर उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही।
बैठक के क्रम में सोलर जलमीनार की भी समीक्षा की गई जिसके बाद उपायुक्त के द्वारा अन्य कई दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त श्री रंजन के द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले में एक भी ऐसा गांव या टोला नहीं हो जहां पेयजल की समस्या उत्पन्न हो इसे सुनिश्चित किया जाए।बैठक में विभाग एवं जिलास्तर से पेयजल समस्या के निदान को लेकर हो रहे कार्यों की उपायुक्त श्री रंजन ने समीक्षा कर कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया।
मौेके पर उप विकास आआयुक्त शेखर जमुआर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार,जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,सिविल सर्जन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता,जल जीवन मिशन के समन्वयक,स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक, समेत सभी प्रखंड समन्वयक एवं सोशल मोबिलाइजर मौजूद थे।
Comments
Post a Comment