पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
पेंडिंग यूसी में बेहतर प्रगति नहीं करने वाले प्रखंडों पर डीडीसी ने जतायी नाराजगी
लापरवाही बर्दाश्त नहीं, काम करें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें- डीडीसी
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का समीक्षा बैठक आज दिनांक 07 नवंबर 2020 को विकास भवन स्थित उपविकास आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। उप विकास आयुक्त, रांची सह नोडल पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यपालक अभियंता, जिला समन्वयक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखण्ड/संकूल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
बैठक में उपविकास आयुक्त, रांची श्री अनन्य मित्तल ने पेंडिंग यूसी की समीक्षा करते हुए इसमें बेहतर प्रगति नहीं करने वाले प्रखंड के संबंधित अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कार्य शीघ्र पूर्ण करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
डीडीसी ने सभी प्रखंड के सहायक/कनीय अभियंता एवं प्रखण्ड/संकूल समन्वयक को पेंडिंग यूसी में प्रगति लाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र कार्य में तेजी लायें नहीं तो कार्रवाई की जायेगी।
Comments
Post a Comment