पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
छतरपुर के युवा नेता राहिल राज के नेतृत्व में युवाओं ने मिल कर विद्यालय में पेयजल संकट पर जल संसाधन विभाग के अभियंता से मिल कर अपनी बात रखी।
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
छतरपुर के युवा नेता राहिल राज के नेतृत्व में युवाओं ने मिल कर विद्यालय में पेयजल संकट पर जल संसाधन विभाग के अभियंता से मिल कर अपनी बात रखी। राहील राज ने बताया कि कल हमने और हमारी टीम ने खुद जाकर हुटूकदाग पंचायत के पटलकोहड़ा गांव का दौरा किया था। गांव में समस्या का अंबार है जिसमे से यह स्कूल का मामला बहुत बड़ा है। विज्ञापन
पलामू जिले के छतरपुर (पूर्वी) प्रखंड के न्यू प्राथमिक विद्यालय, पत्तलकोहड़ा में पेयजल की सुविधा नहीं है। वहां सैकड़ों बच्चे पढ़ाई करते हैं परंतु पेयजल की सुविधा न होने से उन्हें कष्ट का सामना करता है। पानी पीने के लिए भी वापिस घर आना पड़ता है जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। मध्यान्ह भोजन बनाने हेतु भी जल की आवश्यकता होती है उस पर भी प्रभाव पड़ रहा है। वहीं गाड़ीखास के मुखिया प्रमोद यादव ने बताया कि
हम सब जानते हैं कि पलामू में गर्मी का प्रकोप बहुत ही ज्यादा होता है, ऐसे डिहाइड्रेशन जैसी समस्या भी उतपन्न हो जाती है। आपसे आग्रह है कि इस समस्या का निवारण जल्द हो और पेयजल उपलब्ध कराया जाए, जिससे ग्रमीण बच्चों की जिंदगी में सकारात्मक परिवर्तन आ सके और वो निश्चिन्त हो कर विद्यालय जा सकें। विभाग के कार्यपालक अभियंता ने आश्वाशन देते हए कहा कि विद्यालय में जल्द से जल्द पेयजल की सुविधा बहाल किया जाने का प्रयास रहेगा। साथ ही पथलकोहड़ा गांव में अन्य सुवीधा पहुंचे ये सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर देवानन्द तिवारी, मनोज यादव, विजय भुइयाँ उपस्थित थे।
आपका,
राहिल राज
Comments
Post a Comment