पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
गांव में पेयजल सुविधा विकसित करने को लेकर बनी कार्ययोजना
जल ही जीवन है, जितेंद्र कुजुर, कार्यपालक अभियंता पीएचइडी
पेयजल स्वच्छता विभाग की द्वारा संचालित कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत बुधवार को सदर प्रखंड के पेशरार पंचायत के कुलगड़ा में ग्राम सभा आयोजित की गई । ग्राम सभा में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुजुर, जल जीवन मिशन के जिला समन्वयक शैलेंद्र कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान गांव में पेयजल सुविधा विकसित करने की योजना पर मंथन किया गया एवं प्राथमिकता के आधार पर पेयजल बहाल करने की कार्य योजना बनी। कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता जितेंद्र कुजूर ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य गांव में पेयजल सुविधा विकसित करना है, हर घर में पानी पहुंचे इसी उद्देश्य को लेकर ग्राम सभा आयोजित की जा रही है । उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है आप सभी ग्रामीण अपने गांव के विकास में सहयोग करें ताकि आने वाले समय में गांव में किसी भी स्थान पर पानी की किल्लत नहीं हो। जिला समन्वयक शैलेंद्र कुमार द्वारा जल जीवन मिशन की जानकारी दी गई एवं प्रत्येक घर में पेयजल सुविधा विकसित करने के लिए कार्य योजना के तहत काम करने की बात कही गई। ग्राम सभा के दौरान मुखिया एवं ग्रामीणों द्वारा गांव में किस स्थान पर पेयजल की समस्या है इस बारे में बताया गया l ग्राम सभा में उन स्थानों में पेयजल सुविधा विकसित करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। मौके पर मुखिया, सहायक अभियंता, यूनिसेफ के जिला समन्वयक समेत ग्रामीण मौजूद थे।
Comments
Post a Comment