पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयासों से सहायक पुलिसकर्मियों ने आज हड़ताल समाप्ति की घोषणा की है। सहायक पुलिसकर्मियों ने हड़ताल स्थगित करने व काम पर लौटने की बात कही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमर ठाकुर के आवास पर हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों ने हड़ताल खत्म करते हुए डयूटी पर जाने की घोषणा की। मंत्री मिथिलेष कुमार ठाकुर ने कहा है कि सभी सहायक पुलिसकर्मियों को फिलहाल दो वर्षों की सेवा अवधि विस्तार दिया गया है। इसके अलावे मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि सरकार हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों की तीन मांगों पर तैयार है जिसमें सेवा विस्तार, मानदेय में वृद्धि और पुलिस नियुक्ति में वेटेज (अंक) संबंधी लाभ दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त इनकी जो जायज मांगे हांेगी वह सचिवों की उच्चस्तरीय समिति तय कर के इनकी मांगों पर सुझाव देंगी। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री से मिलकर लौटने के बादमंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पुनः हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों के साथ वार्ता की जिसके बाद हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों ने हड़ताल तोड़ने की घोषणा की। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मिठाई खिलाकर सहायक पुलिसकर्मियों का हड़ताल खत्म कराया। हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर सुबह से ही जुटा हुआ था। हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों ने कहा है कि वे अब सरकार के साथ हैं। उन्हें सरकार से कोई शिकवा-शिकायत नहीं है। अब सभी जवान अपने जिले में लौटेंगे और अपनी सेवा देंगे। इस पूरे मामले पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सकारात्मक रूख अपनाया था और निरंतर हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों के संपर्क में थे। विदित है कि कुछ दिनों पूर्व हड़ताली सहायक पुलिसकर्मियों का हड़ताल तुडवाने के लिये मंत्री मिथिलेश ठाकुर मोरहाबादी मैदान भी गये थे।
Comments
Post a Comment